Thursday 8 September, 2011

सम्पति के लिए ससुर ने किया पुत्र वधू पर हमला

श्रीगंगानगर- सम्पति के विवाद में एक आदमीं ने अपने पोतों कि साथ मिलकर अपनी पुत्र वधू पर हमला कर दिया। पीड़ित संतोष सिहाग ने थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। संतोष का पति देवी लाल वकील है। घटना के समय वह कोर्ट में था। संतोष का आरोप है कि दिन में वह घर में नाती पोते के साथ थी। तभी ससुर मोमन राम कुछ व्यक्तियों के साथ आये। सब ने संतोष पर हमला बोल दिया। बहू का गला दबाकर उसे नीचे गिरा दिया। विजेंद्र और राजिया ने संतोष को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हालाँकि घटना के समय काफी लोग मकान के बाहर जमा हो गए थे लेकिन कोई मदद को नहीं आया। बाद में हमलावर खुद ही यह कहते हुए चले गए कि मकान खाली नहीं किया तो जान से मार देंगे। उधर वकील देवी लाल का कहना है कि यह मकान उसका खुद का ख़रीदा हुआ है। परिवार का इसमें कोई लेना देना नहीं है।

No comments: