Tuesday 6 September, 2011

पत्नी को जलाकर मार डालने का आरोप

श्रीगंगानगर-अलग अलग घटनाओं में दो विवाहित महिलाओं की मौत हो गई। इनके सम्बन्ध में हिन्दुमलकोट और पुरानी आबादी थाना में मुकदमें दर्ज करवाए गए हैं। कोनी निवासी गुरमुख सिंह पुत्र चट्टान सिंह ने हिन्दुमलकोट थाना में अपने दामाद के खिलाफ आईपीसी की धारा ४९८ ए,३०२ में प्रकरण दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि उसकी लड़की सुनीता की शादी २००३ में जोधपुर के राजेश कुमार के संग हुई थी। शादी के बाद सुनीता की सास,मौसी सास उसे तंग करने लगी। कुछ समय बाद सुनीता कोनी गाँव में आकर रहने लगी। वहीँ उसका पति राजेश भी आ गया। सोमवार की रात को गुरमुख को सुचना मिली की लड़की-दामाद का झगडा हो गया। सुनीता को जली हालत में हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है। मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में सुनीता के पति पर आरोप लगाया गया है कि उसने दहेज़ के लिए सुनीता को तेल डाल कर जला डाला। उधर पीलीबंगा के रामप्रकाश पुत्र वजीर चंद ने दामाद सुमित कुमार तथा उसके माता पिता के खिलाफ दहेज़ के लिए उसकी लड़की की हत्या करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है।

No comments: