Saturday 16 May, 2009

पाँच साल बाद दिखे नेता जी

इस विडियो में श्रीगंगानगर के नव निर्वाचित सांसद भरत राम मेघवाल हैं। भरत राम बार हमें २००४ के लोकसभा चुनाव में नजर आए। तब वे बीजेपी के निहालचंद से ७३०० वोट से हार गए थे। उसके बाद वे २००९ में हमें दिखाई दिए तब, जब उनको कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया। आज भरत राम श्रीगंगानगर के सांसद निर्वाचित हो गए। उन्होंने बीजेपी के निहालचंद को १४०६६८ वोट के अन्तर से हराया। अब जीतने के बाद भरत राम जी कब दर्शन देंगे कहना बहुत मुश्किल है। क्योंकि अब तो उनकी व्यस्तता बढ़ जायेगी। २००४ में हारने के बाद भी जब उनको समय नहीं मिला तो अब कैसे सम्भव है। अब तो उनके कंधो पर देश की समस्याओं का बोझ आ गया। देखो अब इनके दीदार कब होतें हैं।

No comments: