Showing posts with label पत्रकारों पर अंकुश. Show all posts
Showing posts with label पत्रकारों पर अंकुश. Show all posts

Sunday, 7 December 2008

पत्रकारों पर अंकुश


चुनाव आयोग का डंडा प्रशासन से लेकर उम्मीदवारों पर तो पड़ता ही रहा है अब उसने मीडिया के ओर भी अपना कदम बढ़ा दिया है। राजस्थान में विधानसभा के चुनाव की गिनती ८ दिसम्बर को होनी है। मतगणना स्थल पर जाने के लिए मीडिया को मुख्य निर्वाचन अधिकारी,राजस्थान जयपुर ने पास जारी किए। मगर इस बार गिनती के पत्रकारों को ही ये पास दिए गए। श्रीगंगानगर के पी आर ओ ने ९९ पत्रकारों के नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे थे। लेकिन कुल २० पत्रकारों के ही पास जयपुर से बनकर आए। ऐसा ही कुछ हनुमानगढ़ में हुआ। वहां केवल ६ पत्रकारों को मतगणना स्थल पर जाने के लिए पास जारी किए गए। दोनों जिलो के पत्रकारों ने इस बाबत जिला कलेक्टर को अपनी अपनी भावनाओं से अवगत करवाया। किंतु हुआ कुछ नहीं। मीडिया के लिए सख्ती पहली बार हुई है।